Secrets for a Longer Life: अरे वाह! दोपहर की ये 5 आदतें आपको दे सकती हैं … | Sanmarg

Secrets for a Longer Life: अरे वाह! दोपहर की ये 5 आदतें आपको दे सकती हैं …

कोलकाता :  लंबा और स्वस्थ जीवन हर कोई जीना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना चाहिए? जाहिर है इसमें डाइट और फिजिकल एक्टिविटी का सबसे बड़ा रोल है। हेल्दी एंड फिट रहने के लिए लोग अक्सर मॉर्निंग और बेडटाइम रूटीन का खास ध्यान रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि सुबह जागने और रात को सोने से पहले हेल्दी हैबिट्स फॉलो करने से बॉडी को हेल्दी रखने में हेल्प मिलती है। बेशक यह सच है लेकिन आप अपना दोपहर का समय कैसे बिताते हैं ये भी मैटर करता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दोपहर के समय में भी कुछ हेल्दी हैबिट्स फॉलो करने से लंबा जीवन जीने में मदद मिल सकती है।
भले ही आप रहते हैं बिजी

बेशक दोपहर के समय आप अपने काम में बिजी होते हैं लेकिन काम के दौरान ही कुछ आदतें अपनाने से आपको अपने शरीर को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है, चलिए जानते हैं क्या हैं वो आदतें।
काम करें, रिजल्ट की टेंशन न लें

जाहिर है दोपहर के समय आप अपने कार्यस्थल पर होते हैं। काम पर ध्यान देना सही है लेकिन खुद का भी ध्यान रखें। बेशक काम ज्यादा हो सकता है लेकिन आप उसे खत्म करने की सोचें लेकिन उसकी टेंशन न लें। टेंशन उम्र को कम करती है, फिर वो घर की हो या काम की​। कोई भी गड़बड़ होने पर बेवजह परेशान न हों और काम बीच में न छोड़ें। बड़े काम जल्दी खत्म करने की कोशिश करें। इससे आपको खुशी और संतुष्टि मिल सकती है।

इकठ्ठा होकर लंच करें

कुछ लोग अकेला, जल्दबाजी में या डेस्क पर ही खाना पसंद करते हैं। उनके दिमाग में सिर्फ काम रहता है। लंच ब्रेक को ब्रेक की तरह इस्तेमाल करें। खाना अपने कलीग्स के साथ खाएं। इस दौरान काम के अलावा अन्य चीजों के बारे में बात करें। एक साथ और सही समय पर लंच करने से जुड़ाव का अनुभव होता है, जिससे आपको तरोताजा होने में मदद मिलती है।

चलने के लिए समय निकालें

पूरे दिन बैठे रहने से आपको कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। काम के दौरान अपने समय निकालें और इस दौरान जिम करने, वॉल्क पर जाने या कार्यस्थल पर मौजूद किसी भी गेम या फिजिकल एक्टिविटी में हिस्सा लें। अगर बहुत ज्यादा बिजी हैं, तो कम से कम वॉक के लिए तो समय जरूर निकालें।

थोड़ा सोशलाइज भी रहें

लंबा जीवन जीने के लिए सोशलाइज होना जरूरी है। इंसान स्वाभाविक रूप से सामाजिक प्राणी है, इसलिए हमें आपको अपनी मानसिक और शारीरिक भलाई के लिए अन्य लोगों के साथ मजबूत बंधन की जरूरत होती है। दोपहर में अपने सहकर्मियों के साथ लंच करें, कॉफी ब्रेक लें, या अपनी मां या किसी मित्र को कॉल करें। ये छोटे काम आपको लोगों से जोड़ते हैं।

एक झपकी भी है जरूरी

दोपहर के समय किसी को भी नींद आ सकती है। लेकिन एक झपकी आपको तरोताजा करने के लिए काफी है। शोधकर्ता मानते हैं कि काम के दौरान एक छोटी झपकी लेने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। समय मिलते ही दोपहर में 15-30 मिनट की झपकी लें।

Visited 194 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर