Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: कौन बनेगा बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर?

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: कौन बनेगा बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर?
Published on: 

मुंबई : इन दिनों जो सवाल सबसे ज्यादा सभी के दिमाग में घूम रहा है वो है बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर कौन बनेगा। जी हां, बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 खूब धमाल मचा रहा है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले 14 अगस्त को होने वाला है। फिनाले में सिर्फ 4 दिन बचे हैं। ये दिखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस ओटीटी के सीजन दो में किसके सिर जीत का ताज सजेगा।

कौन बनेगा बिग बॉस ओटीटी का विनर?

बिग बॉस के घर में अभी भी 6 कंटेस्टेंट मौजूद हैं। एक बार फिर सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट चुनने की बारी जनता के पाले में आ गई है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसको टॉप 5 की गिनती में लाकर खड़ा करेगी। ऐसी चर्चा है कि विनर को 25 लाख रुपए की प्राइज मनी दी जाएगी। बिग बॉस के घर में पूजा भट्ट, जिया शंकर, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी मौजूद हैं। इन कंटेस्टेंट में से ही कोई एक बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर बनेगा।

मनीषा रानी, जिया शंकर और एल्विश यादव हैं नॉमिनेटेड

बताते चलें कि बिग बॉस ओटीटी 2 में हाल ही में नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस हफ्ते नॉमिनेशन की तलवार मनीषा रानी, जिया शंकर और एल्विश यादव पर लटकी है। जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन होगा और फिनाले से पहले नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से कोई एक घर से बाहर हो जाएगा।

इन लोगों के बीच होगा जीत का मुकाबला

फिलहाल पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे सेफ हैं और वह अभिषेक मल्हान के साथ सीधा फिनाले की रेस में शामिल हो गए हैं। यानी कि बिग बॉस ओटीटी के टॉप 3 तो फाइनल हो गए हैं। इस वीकेंड के वार एपिसोड पर सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी रिवील कर दी है। आपको बता दें कि इस बार शो का फिनाले आप 14 अगस्त 2023 के दिन जियो सिनेमा पर देख सकेंगे। इस बार फिनाले में एक बात खास है और वो बात यह है कि इस बार फिनाले रविवार को नहीं बल्कि सोमवार को देखा जा सकेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in