डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज हल्क होगन का निधन

डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज रेसलर टेरी बोलिया, जिन्हें हल्क होगन के नाम भी जाना जाता है। उनका 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज हल्क होगन का निधन
Published on: 

नयी दिल्ली : डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज रेसलर टेरी बोलिया, जिन्हें हल्क होगन के नाम भी जाना जाता है। उनका 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कार्डिक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हुई है। गुरुवार की सुबह उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हुई थी। इसके बाद उन्हें चिकित्सा सहायता दी गई। लेकिन फिर भी इस दिग्गज को बचाया नहीं जा सका। होगन को स्ट्रेचर पर उनके घर से पास के एक अस्पताल ले जाया गया था।

उनका जन्म 11 अगस्त 1953 को अमेरिका के फ्लोरिडा में हुआ था। 70 साल से अधिक उम्र में भी वह रेसलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम था। होगन ने 1980 और 1990 के दशक में डब्ल्यूडब्ल्यूई (तब डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी लाल-पीली पोशाक, लंबे सुनहरे बाल और 'हल्कमेनिया' स्लोगन फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ।

हल्क होगन ने छह बार डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती और रेसलमेनिया जैसे बड़े आयोजनों में हिस्सा लिया। उन्होंने एंड्रे द जायंट, रैंडी सैवेज और द रॉक जैसे रेसलर्स के साथ यादगार मुकाबले किए। रेसलिंग के अलावा, हल्क होगन ने फिल्मों और टीवी शो में भी काम किया, जैसे 'रॉकी III' और 'थंडर इन पैराडाइज'। उनकी हंसी-मजाक और जोशीली शख्सियत ने उन्हें हर उम्र के फैंस का पसंदीदा बनाया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in