U19 Asia Cup 2023: पहले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को दी पटखनी, 7 विकेट से हराया

U19 Asia Cup 2023: पहले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को दी पटखनी, 7 विकेट से हराया
Published on

नई दिल्ली: अंडर 19 एशिया कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान की टीम 173 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इसके जवाब में उसने 37.3 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए अर्शीन कुलकर्णी ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 4 चौकों की मदद से 70 रन बनाए। कुलकर्णी ने ऑलराउंडर परफॉर्म किया। उन्होंने 3 विकेट भी झटके। राज लिम्बानी को भी 3 विकेट मिले।

दरअसल भारतीय कप्तान उदय सहारन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम 50 ओवरों में 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए ओपनर जमशेद जादरान ने 43 रन बनाए। नुमन शाह ने 25 रनों की पारी खेली। कप्तान नसीर खान ने 5 रन बनाए। इस दौरान भारत के लिए अर्शीन और राज ने 3-3 विकेट लिए। अर्शीन ने 8 ओवरों में 29 रन दिए। वहीं राज ने 10 ओवरों में 46 रन दिए। नमन तिवारी ने 10 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। अभिषेक और मुशीर को भी एक-एक विकेट मिला।

37.3 ओवर भारत ने जीता मैच

अफगानिस्तान के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 37.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए ओपनर अर्शीन ने 105 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बनाए। आदर्श सिंह ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए। वे ओपनिंग करने पहुंचे थे। रुद्र पटेल 5 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान उदय भी कुछ खास नहीं कर सके। वे 49 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। मुशीर खान ने अहम पारी खेली। उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। मुशीर की पारी में 3 चौके शामिल रहे। भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से है। यह मैच दुबई में 10 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया नेपाल से भिड़ेगी। यह मैच भी दुबई में खेला जाएगा। इसका आयोजन 12 दिसंबर को होगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in