‘गोल्डन बूट' की दौड़ में बने हुए हैं ये 5 खिलाड़ी

मेसी-एमबाप्पे 8-8 गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे, बेलिंगहम-केन और डेम्बेले भी कड़ी चुनौती दे रहे हैं
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

अटलांटा : मौजूदा विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले छह खिलाड़ियों में से पांच खिलाड़ी अब भी मैदान में बने हुए हैं जिससे ‘गोल्डन बूट’ हासिल करने की दौड़ रोचक बन गई है। अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी और फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने 8-8 गोल किए हैं और वह ‘गोल्डन बूट’ हासिल करने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच विश्व कप करियर में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाने के लिए भी रोचक जंग चल रही है। मेसी ने अभी तक सभी विश्व कप में कुल मिलाकर 21 गोल किए हैं जबकि एमबाप्पे के नाम पर 20 गोल दर्ज हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में इन दोनों के बाद नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड का नंबर आता है जिन्होंने 7 गोल किए हैं लेकिन उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

इसके अलावा इंग्लैंड के जूड बेलिंगहम और हैरी केन भी दौड़ में हैं। इन दोनों ने 6-6 गोल किए हैं। फ्रांस के औस्मान डेम्बेले पांच गोल करके ज्यादा पीछे नहीं हैं। स्पेन के मिकेल ओयार्जाबल ने चार गोल किए हैं। अगर स्पेन सेमीफाइनल में फ्रांस को हरा देता है तो वह चुनौती पेश कर सकते हैं।  

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in