कुछ दिन तक क्रिकेट से दूर रहने से IPL में मदद मिलेगी : बटलर

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बटलर को टीम का समर्थन मिलता रहा, भले ही भारत और श्रीलंका में खेले गए T-20 विश्व कप के दौरान वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे थे
कुछ दिन तक क्रिकेट से दूर रहने से IPL में मदद मिलेगी : बटलर
Published on


लंदन : इंग्लैंड के शीर्ष बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि T-20 विश्व कप के निराशाजनक अभियान के बाद कुछ दिन तक क्रिकेट से दूर रहने से उन्हें IPL में मदद मिलेगी जिसमें वह गुजरात टाइटंस के साथ एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बटलर को टीम का समर्थन मिलता रहा, भले ही भारत और श्रीलंका में खेले गए T-20 विश्व कप के दौरान वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे थे। विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए बटलर ने आठ मैचों में केवल 87 रन बनाए।

उनका औसत 10.87 और स्ट्राइक रेट 116 रहा। इंग्लैंड की टीम मुंबई में सेमीफाइनल में भारत से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इस 35 वर्षीय खिलाड़ी को उम्मीद है कि पांच मार्च को सेमीफाइनल में हारने के बाद उन्हें विश्राम करने का जो मौका मिला है उससे उन्हें 28 मार्च से शुरू होने वाले IPL में मदद मिलेगी। बटलर ने ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर कहा, ‘मैं क्रिकेट से पूरी तरह दूर रहा।

यह उस समय मेरे लिए बिल्कुल सही था। मुझे ठीक इसी की जरूरत थी।’ उन्होंने कहा, ‘जाहिर है विश्व कप में मैं जिस तरह का प्रदर्शन करना चाहता था वैसे नहीं कर पाया। मुझे क्रिकेट से कुछ समय के लिए दूर रहने और खेल के बारे में न सोचने की जरूरत महसूस हुई। उस सप्ताह मैं क्रिकेट से पूरी तरह से दूर रहा।

इससे मुझे काफी ताजगी मिली।’ IPL 2022 का विजेता गुजरात टाइटंस 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। बटलर ने कहा, ‘धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से मैं थोड़ा आत्मचिंतन करना शुरू कर रहा हूं और इस बारे में कुछ सोच रहा हूं कि मेरे लिए और मेरे क्रिकेट के लिए क्या महत्वपूर्ण है। यह वैसा क्यों नहीं हुआ जैसा मैं चाहता था।’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in