MS Dhoni Bike Collection: देखें धोनी के गराज का वीडियो, इतनी बाइक तो शो रूम में भी नहीं होती

MS Dhoni Bike Collection: देखें धोनी के गराज का वीडियो, इतनी बाइक तो शो रूम में भी नहीं होती
Published on

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गराज का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी को बाइक और कार का बेहद शौक है। अक्सर उन्हें महंगी बाइक के साथ देखा गया है। धोनी के गराज का जो वीडियो सामने आया है उसे पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट किया है। इस वीडियो में धोनी के गराज में बाइक और कार का कलेक्शन देखा जा सकता है। खास बात यह है कि वीडियो में धोनी के गराज में जितनी बाइकें देखी जा रही हैं उतनी किसी शो रूम में भी नहीं होती हैं।

वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी इन दिनों रांची में हैं। वेंकटेश ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा 'मैंने एक व्‍यक्ति में जबर्दस्‍त जूनून देखा है। क्या कलेक्शन और क्या आदमी है धोनी। यह उनके रांची वाले घर में बाइक्स और कार के कलेक्शन की एक झलक है। इस शख्‍स और इसके जुनून से मैं अभिभूत हूं।' वीडियो में वेंकटेश से पूछा जाता है कि रांची आकर कैसा लग रहा है, तो वे कहते हैं- अमेजिंग। क्‍या यहां आप पहली बार आए हैं, तो उन्‍होंने बताया कि चौथी बार रांची आया हूं। वेंकटेश ने कहा कि वह वाकई जूनूनी है। जब तक किसी को ऐसा जूनन नहीं है, तब तक आप इतनी सारी बाइक नहीं रख सकते।

बता दें कि धोनी ने अपने रांची फार्महाउस में बाइक्स के लिए दो मंजिला गराज बना रखा है। खबरों की मानें तो उनके पास 100 से ज्यादा बाइक्स का कलेक्शन है। धोनी के पास हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, डुकाटी 1098, कॉन्फेडरेट X132 हेलकैट, कावासाकी निंजा ZX14R, बीएसए गोल्डस्टार और हायाबुसा जैसी बाइक्स हैं।

धोनी को रांची में इस बाइक के साथ कई बार देखा गया है। धोनी के पास कार कलेक्शन भी है। उनकी कार कलेक्शन की बात करें तो मर्सिडीज बेंज जीएलई 250डी, विंटेज रोल्स रॉयस सिल्वर रेथ ll, 1970 मॉडस फोर्ड मस्टंग 429 फास्टबैक, जीप ग्रैंड चेरोकी एसआरटी, हमर एच2, ऑडी क्यू7, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, फेरारी 599 जीटीओ 139, महिंद्रा स्कॉर्पियो और हिंदुस्तान मोटर्स की एंबेसडर जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in