भारतीय फुटबॉल टीम चीन में दो मैत्री मैच खेलेगी

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी। ये दोनों मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

नयी दिल्ली : भारत की अंडर-17 पुरुष टीम आठ और 10 अक्टूबर को चीन की अंडर-17 टीम के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलने के लिए बीजिंग जाएंगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी। ये दोनों मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

एक हफ्ते से कुछ अधिक समय पहले सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप जीतने वाली बिबियानो फर्नांडिज की भारतीय टीम गोवा में ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा ले रही है और छह अक्टूबर को चीन पहुंचेगी। मेजबान टीम के खिलाफ दोनों मैच चीन की राजधानी बीजिंग से लगभग 80 किमी दूर शियांगही के नेशनल फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर में खेले जाएंगे।

ये मैत्री मैच भारत के एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2026 क्वालीफायर्स की तैयारी का हिस्सा है जो नवंबर में अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत को क्वालीफायर्स में फलस्तीन, चीनी ताइपे, लेबनान और ईरान के खिलाफ खेलना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News