चीन के खिलाफ भारत का अच्छा प्रदर्शन

अंडर-15 लड़कों के एकल वर्ग में एसएल दक्षण सुगुमारन ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए चीन के ल्यु की टिंग को 18-21, 21-14, 21-13 से हराया जबकि वजीर सिंह ने शिया जुन लोंग को तीन गेम में 21-18, 18-21, 21-17 से शिकस्त दी
Badminton
फाइल फोटो
Published on

चेंगदू : भारतीय खिलाड़ियों ने बैडमिंटन एशिया अंडर-17 एवं अंडर-15 चैंपियनशिप 2025 में अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करते हुए यहां प्रतियोगिता के पहले दिन जीत दर्ज की। अंडर-15 लड़कों के एकल वर्ग में एसएल दक्षण सुगुमारन ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए चीन के ल्यु की टिंग को 18-21, 21-14, 21-13 से हराया जबकि वजीर सिंह ने शिया जुन लोंग को तीन गेम में 21-18, 18-21, 21-17 से शिकस्त दी।

पुष्कर साई और प्रभु ध्यानी ने राउंड ऑफ 64 मुकाबले में थाईलैंड के खिलाड़ियों के खिलाफ सीधे गेम में जीत दर्ज की। लड़कियों के एकल वर्ग में अवनी राठौड़ ने यूएई की अनिष्का अनु को 21-4, 21-9 से हराया। भारत की अंडर-17 टीम ने भी अच्छी शुरुआत की। पुनीत सुरेश और अदिति दीपक राज तथा जंगजीत सिंह काजला और जन्निका रमेश की मिश्रित युगल जोड़ियों ने अपने क्रमश: चीन और जापान के प्रतिद्वंद्वियों को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

लड़कियों के एकल वर्ग में निश्चल चंद ने लाओस के सोफेक्से सिमानोंग को सीधे गेम में 21-8, 21-7 से हराया जबकि हार्दिक दिव्यांश ने जापान के इसेई मात्सुहिता के खिलाफ 21-14, 21-14 से जीत दर्ज की। भारत ने 2024 में हुए पिछले टूर्नामेंट में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता जबकि 2023 में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया था। दोनों टूर्नामेंट चेंगदू में हुए थे। भारत की 36 सदस्यीय टीम इस बार दो आयु वर्ग में पदकों के लिए चुनौती पेश कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in