World Cup 2023: टॉस हारकर भारत की पहले बैटिंग, श्रीलंका टीम में एक बदलाव | Sanmarg

World Cup 2023: टॉस हारकर भारत की पहले बैटिंग, श्रीलंका टीम में एक बदलाव

मुंबई: भारत और श्रीलंका के बीच आज विश्वकप का 33वां मैच खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर होगी। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं श्रीलंकाई टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। भारत ने इस वर्ल्ड कप में अपने खेले गए सभी 6 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि श्रीलंका ने छह में से सिर्फ दो मैच जीते हैं।

श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में जहां एक बदलाव किया। वहीं भारतीय टीम को लेकर रोहित शर्मा की सोच बिल्कुल भी नहीं बदली। मुंबई की पिच का मिजाज इसकी इजाजत दे रहा था कि एक स्पिनर और खिलाया जाए। इसके बावजूद रोहित शर्मा ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। उन्होंने टॉस के बाद कहा कि वो सेम प्लेइंग इलेवन के साथ ही इस मुकाबले में उतरेंगे।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका की प्लेइंग XI: पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, सदीरा समाराविक्रमा, चारिथ असालंका, दुसान हेमंथा, एंजलो मैथ्यूज, दुष्मंता चामीरा, महेश तीक्षणा, कसुन रजीता, दिलशान मधुशंका

 

 

Visited 60 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर