फ्रेंच ओपन : कोको गाफ की भिड़ंत बोइसों से

अमेरिका की ही मेडिसन कीस को 6-7, 6-4, 6-1 से हराया
फ्रेंच ओपन : कोको गाफ की भिड़ंत बोइसों से
Published on

पेरिस : दूसरी वरीयता प्राप्त कोको गाफ ने अमेरिका की ही मेडिसन कीस को 6-7, 6-4, 6-1 से हराकर फ्रेंच ओपन महिला युगल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना फ्रांस की वाइल्ड कार्डधारी लोइ बोइसों से होगा जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त मिर्रा आंद्रीवा को 7-6, 6-3 से हराया।

बाईस वर्ष की बोइसों 1989 के बाद अपने पदार्पण ग्रैंडस्लैम में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई। उस समय मोनिका सेलेस और जेनिफर कैप्रियाती ने यह कमाल किया था। वह 1999 विम्बलडन में एमेली मोरेस्मो के बाद ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाली सबसे युवा फ्रेंच खिलाड़ी हैं।

पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच और नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनेर का सामना सेमीफाइनल में होगा। जोकोविच ने तीसरी रैंकिंग वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 4-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। वहीं सिनेर ने गैर वरीय अलेक्जेंडर बुबलिक को 6-1, 7-5, 6-0 से हराया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in