आखिरकार विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये खास रिकॉर्ड | Sanmarg

आखिरकार विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये खास रिकॉर्ड

मुंबई: विश्वकप 2023 में विराट कोहली जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं। कई मैचों में उन्होंने बड़े स्कोर किए हैं। गुरुवार(02 नवंबर) को श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में भी उन्होंने अपनी टीम के लिए 88 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि, विराट सेंचुरी से चूक गए। लेकिन, अपनी 88 पारी की बदौलत उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बताते हैं उस रिकॉर्ड के बारे में जो उन्होंने इस मैच में खेली है।

8 बार एक हजार रन का आंकड़ा किया पार

श्रीलंका के साथ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में वैसे तो विराट कोहली 88 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन, उन्होंने अपनी पारी में 34 रन बनाते ही इस साल वनडे क्रिकेट में 1000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। विराट ने एक कैलेंडर ईयर में एक हजार रन बनाने का कारनामा 8वीं बार किया है। विराट ने पहली बार साल 2011 में एक कैलेंडर ईयर में एक हजार रन बनाए थे। इसके बाद 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019 और 2023 में ये कारनामा किया। इसी के साथ विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान 7 बार एक हजार वनडे रनों का आंकड़ा पार किया। साल 1994, 1996, 1997, 1998, 2000, 2003 और 2007 में 1000 में उनके बल्ले से एक हजार से अधिक रन निकले।

49वें शतक से चूके विराट कोहली

288 मैच खेले हैं, जिसमें 58.05 के औसत से 13525 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 48 शतक निकले हैं। मगर, वानखेड़े में श्रीलंका के खिलाफ विराट के पास 49वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर की बराबरी करने का मौका था। मगर, वह 88(94) रन बनाकर आउट हो गए और इससे चूक गए। असल में, तेंदुलकर ने अपने करियर में 49 वनडे सेंचुरी बनाई हैं। ऐसे में विराट एक शतक लगाते ही सचिन के 49 शतकों की बराबरी कर लेंगे। वहीं, सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड की तरफ भी विराट तेजी से बढ़ रहे हैं।

 

Visited 64 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर