FIFA WORLD Cup 2026 उद्घाटन समारोह : Shakira and Katy Perry की धमाकेदार प्रस्तुति से होगा आगाज

FIFA World Cup 2026 का आगाज एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगा, जिसमें वैश्विक पॉप स्टार Shakira and Katy Perry अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
Shakira and Katy Perry की धमाकेदार प्रस्तुति से होगा आगाज
Shakira and Katy Perry की धमाकेदार प्रस्तुति से होगा आगाज
Published on

फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन फीफा विश्व कप 2026 का आगाज एक भव्य और यादगार उद्घाटन समारोह के साथ होने जा रहा है। इस समारोह को और भी खास बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय पॉप संगीत जगत की दो बड़ी हस्तियां शकीरा और केटी पेरी मंच पर शानदार प्रस्तुतियां देंगी।

आयोजकों के अनुसार , उद्घाटन समारोह में संगीत , रोशनी , सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। दुनियां भर के करोड़ों दर्शकों की नजरें इस समारोह पर टीकी होंगी , जो विश्व कप के उत्साह को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

Shakira and Katy Perry की धमाकेदार प्रस्तुति से होगा आगाज
जोधपुर के निजी अस्पताल में आग, खाली कराए गए वार्ड

फीफा विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। भारतीय दर्शकों के लिए यह मुकाबला विशेष रहेगा क्योंकि मैच भारतीय समयानुसार देर रात शुरू होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार , मुकाबला भारत में रात 12:30 बजे देखा जा सकेगा।

शकीरा का फीफा से पुराना और खास रिश्ता रहा है। उनके कई विश्व कप एंथम दुनियाभर में लोकप्रिय रहे है और फुटबॉल प्रशंसकों के बीच आज भी पसंद किए जाते है। वही केटी पेरी की ऊर्जावान मंच प्रस्तुतियां और वैश्विक लोकप्रियता उद्घाटन समारोह को और भी आकर्षक बनाने वाली है।

विशेषज्ञों का मानना है की संगीत और खेल का यह संगम विश्व कप 2026 की शुरुआत को ऐतिहासिक बना सकता है। उद्घाटन समारोह में विभिन्न देशों की संस्कृति , एकता और खेल भावना को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएग।

Shakira and Katy Perry की धमाकेदार प्रस्तुति से होगा आगाज
अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! फर्जी हस्ताक्षर मामले में हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ की शुरुआत से पहले वाले यह आयोजन दुनियाभर के प्रशंसकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा। ऐसे में शकीरा और केटी पेरी की मौजूदगी इस समारोह को और भी यादगार बनाने के लिए तैयार है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in