जोधपुर के निजी अस्पताल में आग, खाली कराए गए वार्ड

शॉर्ट सर्किट से माने जा रहे हादसे में छह मरीज दूसरे अस्पताल शिफ्ट, अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच होगी
AC का लोड बढ़ने पर हुआ शॉर्ट सर्किट
AC का लोड बढ़ने पर हुआ शॉर्ट सर्किट
Published on

जोधपुर : जोधपुर के एक निजी अस्पताल में बुधवार देर रात आग लग गयी, जिसके बाद अधिकारियों ने प्रभावित वार्ड से कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह घटना पावटा बी रोड स्थित एक अस्पताल में हुई। सबसे पहले एसी डक्ट से धुआं निकलता देखा गया, जिसके कुछ ही देर बाद ‘फायर अलार्म’ बजने लगा। अस्पताल के OPD में मौजूद मरीजों को तुरंत इमारत से बाहर निकाला गया। इस दौरान धुएं के कारण एक महिला कर्मचारी बेहोश हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग की टीम और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी थी। अस्पताल में भर्ती छह मरीजों को पास के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं, दो मरीज जिन्हें छुट्टी दी जानी थी, उन्हें उनके घर भेज दिया गया।

महामंदिर थाना प्रभारी (SHO) देवेंद्र सिंह देवड़ा ने कहा कि सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

AC का लोड बढ़ने पर हुआ शॉर्ट सर्किट
भीलवाड़ा के खारी का लाम्बा गांव में CM भजनलाल शर्मा का जनसंपर्क दौरा

मुख्य अग्निशमन अधिकारी जय सिंह चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एयर कंडीशनिंग प्रणाली पर अत्यधिक भार पड़ने से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इमारत में मरम्मत का काम भी चल रहा था।

उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि इमारत का वार्षिक विद्युत सुरक्षा आकलन नहीं कराया गया था। अधिकारी के अनुसार विभाग अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी जांच करेगा।

AC का लोड बढ़ने पर हुआ शॉर्ट सर्किट
जयपुर में पटाखा फैक्टरी हादसा : आग की चपेट में आकर 3 की जान गई, 5 की हालत नाजुक
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in