Durand Cup 2025 : 10 खिलाड़ियों के साथ ही कमाल कर गया मोहन बागान

अपुइया को सीधे रेड कार्ड मिलने के बाद मोहन बागान की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी।
Durand Cup 2025 : 10 खिलाड़ियों के साथ ही कमाल कर गया मोहन बागान
Published on: 

कोलकाता : लिस्टन कोलाको के दो गोल की मदद से 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने वाली मोहन बागान सुपर जायंट ने गुरुवार को साल्ट लेक स्टेडियम में मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-1 से हराकर डूरंड कप में अपने अभियान की शुरुआत की।

अपुइया को सीधे रेड कार्ड मिलने के बाद मोहन बागान की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। लेकिन इसके बावजूद रिकॉर्ड 17 बार के चैंपियन मोहन बागान ने लिस्टन कोलाको (23वें, 90+5वें मिनट) के दो गोल और युवा कश्मीरी स्ट्राइकर सुहैल भट (63वें मिनट) के एक गोल की बदौलत दबदबा बनाकर जीत दर्ज की। मोहम्मडन स्पोर्टिंग का एकमात्र गोल 49वें मिनट में एशले कोली ने किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News