रोहित-विराट को BCCI की वाॅर्निंग

BCCI ने कहा है कि रोहित और विराट को अगर भारत के लिए खेलना है तो उनको डोमेस्टिक (घरेलू) क्रिकेट खेलना होगा।
रोहित-विराट को BCCI की वाॅर्निंग
Published on

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को वाॅर्निंग दी है। BCCI ने कहा है कि रोहित और विराट को अगर भारत के लिए खेलना है तो उनको डोमेस्टिक (घरेलू) क्रिकेट खेलना होगा। बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

BCCI ने क्या कहा ? 

BCCI के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड और टीम मैनेजमेंट ने दोनों खिलाड़ियों यानी रोहित और विराट को साफ बता दिया है कि अगर वे भारत के लिए खेलना चाहते हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। चूंकि दोनों खिलाड़ी दो फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए उन्हें मैच फिट रहने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी है।

रोहित राजी, 7 साल बाद खेलेंगे विजय हजारे ट्राॅफी  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI की वाॅर्निंग के बाद पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विजय हजारे ट्राॅफी खेलने के लिए राजी हो गये हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को टूर्नामेंट में अपनी उपलब्धता की जानकारी दी है। विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी।

रोहित सैयद मुश्ताक अली भी खेल सकते हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित 26 नवंबर से शुरू होने वाले सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के लिए भी उपलब्ध हो सकते हैं। वे मुंबई के शरद पवार इंडोर अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं। बोर्ड को उम्मीद है कि कोहली, जो इन दिनों लंदन में रहते हैं, वे भी घरेलू क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे।

कोहली का क्या?

विराट कोहली ने अभी तक दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने 2010 में विजय हजारे ट्रॉफी खेली थी।

विराट कोहली ने ICC वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को 37 साल के विराट 725 रैंकिंग पॉइंट्स के साथ 5वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं बाबर आजम (709 अंक) दो स्थान के नुकसान के साथ 7वें नंबर पर खिसक गए। रोहित शर्मा (781 अंक) के साथ पहले और कप्तान शुभमन गिल (745 अंक) चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा, टी-20 बैटर्स की रैंकिंग में तिलक वर्मा को दो स्थान का नुकसान हुआ है। वे 761 अंक के साथ 5वें नंबर पर आ गए हैं। श्रीलंका के पथुम निसांका (779 अंक) तीसरे और जोस बटलर (770 अंक) चौथे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें :- द. अफ्रीका को बुमराह के घातक शुरुआती स्पैल से निपटने का तरीका ढूंढना होगा : ग्रीम स्मिथ

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in