अल्काराज ने साल का अंत शीर्ष रैंकिंग के साथ किया

स्पेन के अल्काराज ने सत्र के आखिरी टूर्नामेंट के अपने मुकाबले को एकतरफा अंदाज में 6-4, 6-1 जीतकर दबदबा कायम किया।
Carlos Alcaraz
कार्लोस अल्काराज
Published on: 

तूरिन : कार्लोस अल्काराज ने ATP फाइनल्स के ग्रुप मुकाबले में इटली के लोरोंजो मुसेट्टी को हराकर साल का अंत शीर्ष रैंकिंग के साथ करने को पक्का कर लिया। स्पेन के अल्काराज ने सत्र के आखिरी टूर्नामेंट के अपने मुकाबले को एकतरफा अंदाज में 6-4, 6-1 जीतकर दबदबा कायम किया।

अल्काराज को शीर्ष आठ खिलाड़ियों के टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स के ग्रुप चरण के इस मैच से पहले यानिस सिनर को शीर्ष रैंकिंग से हटाने के लिए जीत की जरूरत थी और उन्होंने ऐसा करने के लिए 90 मिनट से भी कम का समय लिया। बाईस बरस का यह खिलाड़ी 2022 में 19 साल की उम्र में शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाला सबसे युवा खिलाड़ी बना था।

अल्काराज के सामने अब सेमीफाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फेलिक्स ऑगर-एलियासेम के बीच होने वाले मैच के विजेता की चुनौती होगी। अल्काराज की इस जीत से ‘जिम्मी कॉर्नर’ ग्रुप से एलेक्स डि मिनौर का सेमीफाइनल में पहुंचना भी तय हो गया। डी मिनौर ने टेलर फ्रिट्ज को 7-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में सिनर के साथ मुकाबला तय किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News