सरकारी पुलिया को तोड़ने के आरोप को लेकर हंगामा

सरकारी पुलिया को तोड़ने के आरोप को लेकर हंगामा
Published on

इस्लामपुर: इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कॉलेज चौराहे से सटे नोतुनपारा इलाके में सरकारी पुलिया को कुल्हाड़ी से तोड़ने के आरोप को लेकर गुरुवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। आरोप एक BJP कार्यकर्ता विष्णु गुहा उर्फ बुबाई पर लगा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिया पर लंबे समय से कथित तौर पर शराब पीने और पार्टी करने का सिलसिला चल रहा था। बार-बार विरोध के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज होकर विष्णु गुहा ने कथित तौर पर पुलिया को तोड़ दिया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात विष्णु गुहा ने कुल्हाड़ी से पुलिया को क्षतिग्रस्त करना शुरू किया। आरोप यह भी है कि उन्होंने पूरी घटना का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर लाइव किया। विष्णु गुहा का कहना है कि पुलिया पर लंबे समय से नियमित रूप से शराब पी जाती थी, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा था।

घटना के बाद विष्णु गुहा ने अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने कहा कि यह जगह लंबे समय से शराब पीने के लिए इस्तेमाल की जा रही थी। इसका विरोध करने पर कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की गई। गुस्से और भावनाओं में आकर उन्होंने पुलिया तोड़ दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in