सीमा चौकी पर अपर महानिदेशक का अभिनंदन

सीमा चौकी पर अपर महानिदेशक का अभिनंदन
Published on

सिलीगुड़ी : केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अपर महानिदेशक (चिकित्सा) डॉ. विनोद कुमार ने शनिवार को एसएसबी की 8वीं बटालियन अधीनस्थ सीमा चौकी पशुपति फाटक का भ्रमण किया। उनके आगमन पर क्षेत्रीय मुख्यालय (रानीडांगा) के उप-महानिरीक्षक श्री एस. के. सारंगी द्वारा पारंपरिक खादा भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

भ्रमण के दौरान अपर महानिदेशक ने सीमा चौकी परिसर का निरीक्षण किया, उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सीमा पर तैनात कार्मिकों के साथ संवाद किया। अपर महानिदेशक ने कार्मिकों के स्वास्थ्य, कल्याण एवं दैनिक जीवन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया तथा उन्हें स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही, कार्मिकों के कल्याण एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। इस अवसर पर एसएसबी की 8वीं बटालियन के कमांडेंट पी. वी. सामी द्वारा अपर महानिदेशक को सम्मान स्वरूप बल का स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

इस भ्रमण के दौरान डॉ. रजनीश कुमार, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), स्टाफ ऑफिसर (CAPF) दिल्ली, डॉ. ममता अग्रवाल उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी, श्री एस. के. सारंगी, उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीडांगा, डॉ. बाबलेश कुमार, कमांडेंट (चिकित्सा), कम्पोजिट अस्पताल, सीमा सुरक्षा बल, कदमतला, तथा 8वीं बटालियन, सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीगण डॉ. किरण कुमार वोरा, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा), ओम प्रकाश सिंह, उप कमांडेंट, आशुतोष कुमार, सहायक कमांडेंट, अधीनस्थ अधिकारी एवं 8वीं बटालियन , सशस्त्र सीमा बल के कार्मिक उपस्थित रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in