तृणमूल कांग्रेस ने शुरू किया बांग्लार वोट रक्षा शिविर

बांग्लार वोट रक्षा शिविर में उपस्थित तृणमूल नेतृत्व
बांग्लार वोट रक्षा शिविर में उपस्थित तृणमूल नेतृत्व
Published on

नागराकाटा: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किसी भी मतदाता को परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यभर के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बांग्लार वोट रक्षा शिविर खोले जा रहे हैं | बुधवार शाम नागराकाटा ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के सामने नागराकाटा विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐसे ही एक शिविर का शुभारंभ किया गया। इस विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी एवं जल्पाईगुड़ी जिला परिषद की सभाधिपति कृष्णा राय बर्मन, नागराकाटा पंचायत समिति के अध्यक्ष संजय कूजुर, मेटेली पंचायत समिति के अध्यक्ष हुसैन हबीबुल हसन, नागराकाटा ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम छेत्री, और मेटेली ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्षा एवं जिला परिषद सदस्य स्नोमिता कालांदी सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे |

कृष्णा राय बर्मन ने कहा, राज्य कमिटी के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वोट रक्षा शिविर खोला जा रहा है। इलाके के लोगों को अगर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कोई भ्रम या कठिनाई हो, तो हमारे कार्यकर्ता यहां से हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे।

इसके अलावा प्रत्येक संगठनात्मक ब्लॉक और क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे। पार्टी की ओर से बताया गया कि शिविर में प्रत्येक दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जिम्मेदार कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। मेटेली ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्षा स्नोमिता कालांदी ने कहा, हमारी नेत्री और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा संगठन के सेनापति अभिषेक बनर्जी का उद्देश्य यही है कि एक भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से न छूटे। आने वाले एक महीने तक सभी कार्यकर्ता मैदान में सक्रिय रहेंगे।

नागराकाटा ब्लॉक सभापति प्रेम छेत्री ने कहां एसआईआर को लेकर किसी व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो इसके लिए हमलोगों ने नागराकाटा में एक हेल्प डेस्क खोला है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in