गुलमा स्टेशन के पास रेल हादसा, दो हिस्सों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

घटनास्थल में उपस्थित लोग
घटनास्थल में उपस्थित लोग
Published on

सिलीगुड़ी: मिलन मोड़ के निकट स्थित गुलमा स्टेशन और गुलमा ब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव दो हिस्सों में बंटा हुआ बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति सुबह किसी डेमो ट्रेन की चपेट में आया होगा। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बताया गया है कि रेलवे के तीसरे नंबर ट्रैक पर व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपीएफ की टीम और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाने के लिए जीआरपीएफ तथा संबंधित विभागों की ओर से जांच की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in