बहुत जल्द ट्रैफिक की समस्या का होगा समाधान

जाम में फंसे वाहन
जाम में फंसे वाहन
Published on

सिलीगुड़ी: ऐसा कोई जिन्न तो है नहीं जो पलक झपकते ही सिलीगुड़ी की ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान कर दे | ये ट्रैफिक पुलिस कर्मी है जो दिन रात अपने काम में तैनात रहें कर शहर की जाम की समस्या को कम करने की कोशिश करते हैं | लेकिन फिर भी सिलीगुड़ी में ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है और कुछ दिनों से तो इस समस्या में इजाफा भी हुआ है | कुछ दिनों बाद दुर्गोत्सव का आगमन हो जाएगा और पूजा की तैयारियां भी जोरों पर है | बंगाल के बड़े और महत्वपूर्ण शहर में कोलकाता के बाद सिलीगुड़ी का नाम आता है | चारों तरफ पर्वतों से घिरा हुआ सिलीगुड़ी शहर अपने आप में खास पहचान भी रखता है | सिलीगुड़ी मुख्य रूप से बांग्लादेश, नेपाल, भूटान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ा है जो कि इसे रणनीति के रूप से भी महत्वपूर्ण बनता है चिकन नेक कॉरिडोर होने के कारण भी सिलीगुड़ी खास पहचान रखता है | लेकिन ट्रैफिक जाम की समस्या के कारण सिलीगुड़ी अपने पहचान को खो रहा है | वर्तमान समय में ट्रैफिक की समस्या और भी बढ़ गई है |

शहर में ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्र के व्यापारी खरीदारी करने आते हैं और कुछ दिनों बाद दुर्गा पूजा होने के कारण सिलीगुड़ी में चहल पहल बानी हुई है | बाहर और स्थानीय वासी खरीदारी के लिए अब बाजारों का रुख कर तो रहे है लेकिन उन्हें घंटों जाम में फंसे रहना पड़ रहा है | ट्रैफिक की समस्या को लेकर प्रशासन की ओर से भी कई नियम बनाए गए लेकिन उससे कोई लाभ नहीं मिला रहा है | शहर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर डीसीपी ट्रैफिक काजी समसुद्दीन अहमद से बातचीत की गई तो उन्होंने कई तरह की जानकारियां सांझा की |

उन्होंने जानकारी दी कि, 700 ट्रैफिक कर्मी में जिसमें एक आईपीएस ऑफिसर, दो डीसीपी और भी अन्य अधिकारी लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या को दुरुस्त बनाने में लगे हुए हैं | अक्सर टोटो को लेकर शहर वासी शिकायत करते है जिसको लेकर एक हम बैठक हुई है |

जिसमें टोटो के लिए कई तरह के नियम निर्धारित किए गए हैं और वह नियम बहुत जल्द लागू किए जाएंगे | अभी तक प्रशासन की ओर से जितने भी ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं उनका पालन किया जाएगा और दुर्गोत्सव के मद्देनजर भी ट्रैफिक नियम में कई तरह के बदलाव किए जाएंगे | ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों से लगातार संपर्क किए जा रहें हैं | ट्रैफिक डीसीपी ने कहा है कि, यह बदलाव अगले हफ्ते से देखने को मिल जाएंगे | इन बदवाल व नियम को लेकर ट्रैफिक की ओर से जानकारियां बहुत जल्द दी जाएगी | अब शहर वासी ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर शायद आशावादी हो सकते है |

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in