रोजगार मेला 2.0 में चयनित उम्मीदवारों को राज्यपाल ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Governor C. V. Anand Bose, Harsh Vardhan Shringla and others participated in the employment fair
Governor C. V. Anand Bose, Harsh Vardhan Shringla and others participated in the employment fair
Published on

सिलीगुड़ी : शहर के सेलेसियन कॉलेज में आयोजित उत्तर बंगाल के सबसे बड़े रोजगार मेला 2.0 में रविवार को राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने चयनित उम्मीदवारों को एम्प्लॉयमेंट लेटर प्रदान किए। इस बहुप्रतीक्षित रोजगार मेले का आयोजन दार्जिलिंग वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया था। मेला शनिवार से शुरू हुआ और इसमें उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों से हजारों युवाओं ने भाग लिया।

रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचे इन युवाओं के लिए कॉलेज परिसर के विभिन्न हॉल में एक साथ इंटरव्यू, चयन प्रक्रिया और काउंसलिंग चलती रही। मेले में देश के अलग-अलग राज्यों से आए 60 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। कई क्षेत्रों में कुल 10,000 से अधिक नौकरी अवसर उपलब्ध कराए गए।

यह जानकारी राज्यसभा सांसद एवं पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने दी। रविवार को मेले के दूसरे और अंतिम दिन राज्यपाल के साथ-साथ जलपाईगुड़ी के सांसद डॉ. जंयत कुमार राय, और माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दार्जिलिंग वेलफेयर सोसाइटी का यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे आयोजन देश की नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोजगार मेला 2.0 ने उत्तर बंगाल के युवाओं में नई आशा और नए अवसरों की किरण जगाई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in