सिलीगुड़ी: कुछ समय बाद क्या सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट डंपिंग ग्राउंड में रूपांतरित हो जाएगा, क्या उत्तर बंगाल का सबसे बड़ा थोक बाजार अपने अस्तित्व को खो देगा, क्या नगर निगम और व्यवसायी समिति की लापरवाही का भुगतान रेगुलेटेड मार्केट को भुगतना पड़ेगा, ये सारे सवाल अब वहां के मजदूर करने लगे है | मजदूरों ने तंज कसते हुए ये भी कहा कि रेगुलेटेड मार्केट के सेक्रेटरी आराम से एसी की हवा में बैठकर अपना काम करते हैं | उन्हें यहां के मजदूरों की परेशानियों से क्या, मजदूर यहां चिलचिलाती धूप, बारिश,गंदगी सभी मौसम को अनदेखा कर अपनी पेट की आग बुझाने के लिए काम कर रहे हैं वो जिये या मरे इसे किसी का क्या बिगड़ता है |
मजदूर नगर निगम के काम से भी संतुष्ट नहीं है, उनका कहना है नगर निगम यदि एक वार्ड की सारी सुविधा रेगुलेटेड मार्केट को दे रही है तो उसके बदले मोटी रकम भी ले रही है लेकिन फिर भी सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं हो पा रही है | बता दे कि, रेगुलेटेड मार्केट वर्तमान में भयावह हालात में पहुंच चुका है | मार्केट के प्रवेश द्वार पर प्रधान नगर पुलिस थाना है और थाने की कुछ व्यवस्थाओं के कारण मार्केट प्रभावित हो रहा है | वहां काम कर रहे मजदूरों और व्यापारियों का कहना है कि सुबह के समय थाने के बाहर वाहनों की कतार लगी रहती है उनमें से कई वाहन खुद थाने के तो कुछ वाहन जब्ती के होते हैं | इन वाहनों की वजह से सुबह के समय यहां जाम की स्थिति बन जाती है और इस जाम की भरपाई व्यापारियों को करना पड़ता है उनका कहना है कि समय अनुसार उन्हें कच्चे माल नहीं मिल पाते जिसके कारण उन्हें नुकसान हो रहा है |
रेगुलेटेड मार्केट का निकास द्वारा मार्केट के व्यवस्था को बयां कर रहा है | निकास द्वार के पास लेवी टैक्स काउंटर है उसके बगल से गुजरने वाला रास्ता अब वह पूरी तरह कचरे में दब चुका है | बबलू देवनाथ ने बताया कि एक समय ऐसा था जब यहां सड़क थी और एक खाली जगह पर वाहनों को पार्क किया जाता था | लेकिन मार्केट में कचरा फेंकने और नालियों से जल निकासी की व्यवस्था नहीं है और उस खाली जगह पर कचरे को फेंका जाता है अब वहां कचरे का अंबार बन चुका है कचरा , गंदगी के कारण वहां वाहनों की पार्किंग भी नहीं की जाती और चारों तरह बदबू फैली हुई है | पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण जहां तहां गाड़ियों को खड़ा कर दिया जाता है जिससे जाम स्थिति बन जाती है |
बता दे कि सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट कमेटी की ओर से वाहनों से पार्किंग वसूला जाता है लेकिन फिर भी पार्किंग की व्यवस्था सुव्यवस्थित नहीं है चालक कहीं भी वाहनों को खड़ा कर देते हैं | वाहन चालकों का मनमाना व्यवहार अब रेगुलेटेड मार्केट के लिए मुसीबत बन चूका है | एक अन्य मजदूर मनोज ने बताया कि हर जगह जल जमाव और कचरे के कारण बीमारी का भय भी बना रहता है और अब काम करना मुश्किल हो गया है |
रेगुलेटेड मार्केट की व्यवस्था कहीं ना कहीं नगर निगम और मार्केट व्यवसायी समिती की लापरवाही को उजागर कर रही है | एक ओर तो नगर निगम व्यवसायी समिती से 3 लाख 96 हजार हर महीने साफ सफाई के लेती है और सफाई सिर्फ नाम मात्र का होता है | दूसरी ओर मार्केट व्यवसायी समिती नगर निगम पर दोषारोपण तो कर रही है लेकिन खुद मार्केट की पार्किंग व्यवस्था को भी ठीक नहीं कर पा रही है |
उत्तर बंगाल का सबसे बड़ा थोक बाजार धीरे-धीरे ही सही अपने अस्तित्व को खोता जा रहा है | रेगुलेटेड मार्केट में बढ़ती गंदगी शहर के लिए भी किसी दिन घातक साबित हो सकती है यहां फैलती गंदगी किसी बड़े रोग और संक्रमण को न्योता दे रही है |
नगर निगम और व्यवसायी समिती को मिलकर यहां की समस्याओं को जल्द हल करना चाहिए ताकि सिलीगुड़ी की आबोहवा में रेगुलेटेड मार्केट की दुर्गंध ना फैले |
रेगुलेटेड मार्केट के बड़े हिस्से में कचरे का अंबार
उत्तर बंगाल का सबसे बड़ा थोक बाजार धीरे-धीरे ही सही अपने अस्तित्व को खोता जा रहा है | रेगुलेटेड मार्केट में बढ़ती गंदगी शहर के लिए भी किसी दिन घातक साबित हो सकती है यहां फैलती गंदगी किसी बड़े रोग और संक्रमण को न्योता दे रही है |
नगर निगम और व्यवसायी समिती को मिलकर यहां की समस्याओं को जल्द हल करना चाहिए ताकि सिलीगुड़ी की आबोहवा में रेगुलेटेड मार्केट की दुर्गंध ना फैले |
रेगुलेटेड मार्केट के बड़े हिस्से में कचरे का अंबार