नागराकाटा में शिक्षक दिवस समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित

सम्मानित होते शिक्षक
सम्मानित होते शिक्षक
Published on

नागराकाटा: नागराकाटा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से बुधवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण माहौल में किया गया। समारोह में विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और विशिष्ट अतिथियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेटेली सर्कल के निरीक्षक विजयचंद्र राय उपस्थित हुए। इसके अलावा शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित अशिताब बोस, मनोज भुजेल और शुभोजित दत्ता सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद थे । समारोह की शुरुआत नेपाल के रशुवा जिले में हाल ही में आई आकस्मिक बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों रमेशचंद्र दास, साधो उरांव, शशि भूषण पांडे और प्रदीप बरुवा को शॉल, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वहीं, गाठिया चाय बागान के पारा शिक्षक नीरज उरांव के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आयोजक समिति की ओर से उनकी पत्नी को संवेदना पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दीं। आयोजक समिति के सचिव विशाल प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षक दिवस समारोह उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करना उनके लंबे योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्रयास है।

manit

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in