दुकान में छापा, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

दुकान में छापा, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
Published on

सिलीगुड़ी :अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रधान नगर थाना पुलिस ने तिंधरिया मोड़, गुलमा इलाके में एक किराने की दुकान पर छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।पुलिस टीम ने तिंधरिया मोड़ स्थित किराने की दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान से शराब बरामद होने के बाद मौके पर मौजूद युवराज सुबेदी (26) को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद शराब को जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि अवैध तरीके से शराब रखने और उसकी बिक्री की आशंका के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई है। कार्रवाई सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अधीन प्रधान नगर थाना क्षेत्र में की गई। मामले में बंगाल एक्साइज एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रधान नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।शहर और आसपास के इलाकों में अवैध शराब की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस समय-समय पर अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि बिना वैध अनुमति शराब रखने या बेचने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां-कहां सप्लाई किया जाना था, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शराब के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in