सेंट जोसेफ कॉलेज में भाषिक और सांस्कृतिक सीमाओं पर सेमिनार

सेंट जोसेफ कॉलेज में भाषिक और सांस्कृतिक सीमाओं पर सेमिनार
Published on: 

मिरिक: सेंट जोसेफ कॉलेज (नॉर्थ पॉइंट), दार्जिलिंग के अंग्रेजी विभाग और इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में ‘भाषिक और सांस्कृतिक सीमाएं , दार्जिलिंग हिल्स और पूर्वोत्तर भारत की कविता एवं कला’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें दार्जिलिंग, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकारों, कवियों और कला विशेषज्ञों ने विचार रखे।

सेमिनार का उद्घाटन दार्जिलिंग हिल यूनिवर्सिटी की चांसलर प्रो. तेजिमाला गुरुंग नाग ने किया। उन्होंने पूर्वोत्तर भारत की ऐतिहासिक, राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों के साथ गोरखाओं की नागरिकता संबंधी चुनौतियों पर प्रकाश डाला। साहित्यकार मन प्रसाद सुब्बा, प्रो. राजेंद्र भंडारी और कवि रॉबिन सिंह नगांगोम ने कविता, भाषा आंदोलन और साहित्यिक अभिव्यक्ति पर विचार साझा किए। वहीं, प्रो. पंकज थापा ने चित्रकला, ग्राफिक्स और कॉमिक्स के महत्व पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लोकनृत्य और देउसी-भैलो की प्रस्तुति भी हुई। आयोजकों के अनुसार, सेमिनार से क्षेत्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News