रोटरी उम्मीद के ''छठ उत्सव 2025'' में दिखा लोकआस्था का रंग

Club members with the guests attending the program
Club members with the guests attending the program
Published on

सिलीगुड़ी : लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उम्मीद की ओर से भव्य “छठ उत्सव 2025” का आयोजन धूमधाम से किया गया। यह कार्यक्रम सिलीगुड़ी के प्रसिद्ध कानू भवन में संपन्न हुआ, जहां तिक और धार्मिक रंगों से सिलीगुड़ी का माहौल सराबोर हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सिलीगुड़ी महिला एसोसिएशन की महिलाओं ने छठ मइया के गीतों पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि विद्यापति मंच की तुलसी डांस ग्रुप और बागडोगरा के सुभम डांस ग्रुप के बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

मंच पर छठ पर्व की झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सांस्कृतिक संध्या में सरस म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुति दी। वहीं, प्रतिमा गुप्ता, डॉली झा और रॉक्स्टा विशाल ने छठ के पारंपरिक गीतों से सभी को भावविभोर कर दिया। पूरा सभागार “छठ मइया के जयकारों” से गूंज उठा। इस अवसर पर हार्डी रामानुजन स्कूल की प्रधानाध्यापिका सोनिया प्रसाद और समाजसेवी संजय कुमार सिंघल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

क्लब की ओर से अध्यक्ष रोटेरियन संजीव ठाकुर, सेक्रेटरी रोटेरियन संजय गुप्ता, रोटेरियन स्नेहा सिंह गुप्ता, रोटेरियन सूर्यमणि सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन की जिम्मेदारी प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन नेहा गुप्ता ने निभाई। अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि “छठ उत्सव हमारे समाज की संस्कृति, एकता और लोकआस्था का प्रतीक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य इस पर्व की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के प्रिंट मीडिया पार्टनर के रूप में सन्मार्ग समाचार पत्र जुड़ी रही, जिसने इस आयोजन को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने का दायित्व निभाया और भविष्य में भी सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। “छठ उत्सव 2025” ने सिलीगुड़ी की सांस्कृतिक पहचान को एक नई ऊर्जा दी। जहां संगीत, नृत्य, और श्रद्धा का संगम देखने को मिला।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in