कूचबिहार: 2002 की मतदाता सूची में नाम न होने के कारण सड़क पर टायर जलाकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। यह घटना रविवार कूचबिहार उत्तर विधानसभा क्षेत्र के खापाईडंगा इलाके में घटित हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर कूचबिहार प्रखंड के ज्वाइंट बीडीओ पहुंचे । लोगों द्वारा बीडीओ का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाता है। सुबह से शाम तक सड़क जाम के बाद बीडीओ के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम हटा लिया। जानकारी के अनुसार 2002 में यह क्षेत्र नाटाबाड़ी विधानसभा के अधीन 8/02 नंबर बूथ था । लेकिन वर्तमान यह क्षेत्र कूचबिहार उत्तर विधानसभा के अधीन आता है। यह उत्तर विधानसभा के 3/301 नम्बर बूथ है। लेकिन वर्तमान में देखा गया था कि 2002 के मतदान सूची में लगभग 700 लोगों का नाम नहीं था । स्थानीय निवासी मोहम्मद जुल फिकर अली ने कहा कि, जिल आधिकारी से मुलाकात कर समस्या को बताया गया था ।
बाद में देखा गया कि 400 में मात्र 140 आदमी का नाम वापस आया है। वहीं अभी लगभग 500 लोगों का नाम 2002 की सूची में नहीं है। जिसके कारण सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया है।
स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान हराधन सरकार ने कहा कि, हमारे ग्राम पंचायत के 3/303 नम्बर बूथ में अभी 500 लोगो का नाम 2002 की सूची में नहीं है। जिसके कारण ही गांव वाले विरोध प्रदर्शन पर उतरे है। कारण जिला अधिकारी को बताने पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कूचबिहार दो प्रखंड के अधिकारी अमित तमांग ने कहा कि विषय को चुनाव आयोग को भेजा जाएगा, जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।