पत्रकारों के बीमा और सुरक्षा की पहल करेगा कालिम्पोंग यूनाइटेड प्रेस

पत्रकारों के बीमा और सुरक्षा की पहल करेगा कालिम्पोंग यूनाइटेड प्रेस
Published on: 

कालिम्पोंग: नेशनल प्रेस डे-2026 को भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कालिम्पोंग यूनाइटेड प्रेस की एक आपात बैठक आयोजित हुई। बैठक में 16 नवंबर को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में डाक विभाग के सहयोग से पत्रकारों के लिए मेडिकल और दुर्घटना बीमा संबंधी विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया। इसके तहत डाक विभाग के अधिकारियों को संगठन कार्यालय में आमंत्रित कर इच्छुक पत्रकारों का पंजीकरण कराया जाएगा।

इसके अलावा, संगठन की अपनी प्रेस बिल्डिंग बनाने की दिशा में उपलब्ध जमीन पर संगठन के नाम का बोर्ड लगाने और जमीन की सफाई का निर्णय लिया गया।

नेशनल प्रेस डे के अवसर पर शाम 4 बजे विशेष चर्चा सत्र होगा। इसमें पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति, चुनौतियां, डिजिटल मीडिया, फेसबुक-यूट्यूब चैनलों के संचालन, कानूनी प्रावधानों, सरकारी नियमों और पत्रकारों की जिम्मेदारियों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों और अतिथियों के लिए स्वागत समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार सुबह 11 बजे पुनः बैठक होगी। बैठक में नरेंद्र तामांग, जिलास गहतराज, अजय अग्रवाल, भुवन पी. खनाल सहित नौ सदस्य उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News