बीजीपीएम कालिम्पोंग जिला समिति की सांगठनिक बैठक

बीजीपीएम कालिम्पोंग जिला समिति की सांगठनिक बैठक
Published on: 

कालिम्पोंग: भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) की कालिम्पोंग जिला समिति की सांगठनिक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष बिनय घीसिंग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्ययोजना और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में जिला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रोशन राय, उपाध्यक्ष लकपा लामा, युवा शक्ति अध्यक्ष बिपेन गोले, महासचिव सरोज राय, कार्यकारी सचिव इमान चामलिंग, नारी शक्ति अध्यक्ष सुनीता भुजेल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न समष्टियों के संयोजक और प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।

इस दौरान पार्टी छोड़कर अन्य दल में शामिल हुए जिला समिति के कार्यकारी सचिव सागर खवास की पार्टी में वापसी हुई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं, विजय शंकर को जिला समिति का कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में युवा शक्ति की टाउन कमेटी गठित करने, नारी शक्ति तथा विभिन्न समुदायों के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in