चाय बागान की नेहा ने NEET में हासिल की सफलता

परिवार व स्थानीय लोगों के साथ नेहा
परिवार व स्थानीय लोगों के साथ नेहा
Published on

अलीपुरदुआर: अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी ब्लॉक के दलसिंगपाड़ा चाय बागान की नेहा टोप्पो ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नेहा की इस उपलब्धि पर कालचीनी ब्लॉक के रॉयमाटांग चाय बागान में उनके रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने आदिवासी रीति-रिवाज से उनका सम्मान किया। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खुशी जताई। दलसिंगपाड़ा चाय बागान के स्टेशन लाइन इलाके की रहने वाली नेहा के पिता का वर्षों पहले निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां रीता टोप्पो, जो डिफेंस में कार्यरत हैं, ने बेटी की परवरिश और पढ़ाई की जिम्मेदारी संभाली। नेहा के नाना का घर रॉयमाटांग चाय बागान में है, जहां वह पिछले कई वर्षों से रह रही हैं। नेहा ने अपने दूसरे प्रयास में NEET में सफलता हासिल की और स्टेट कैटेगरी में 25वीं रैंक प्राप्त की। खास बात यह है कि उन्होंने सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से परीक्षा की तैयारी की। अब उन्हें कोलकाता के प्रतिष्ठित एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस करने का अवसर मिला है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in