ट्रेन से 2 करोड़ के ड्रग्स बरामद, 2 गिरफ्तार

ट्रेन से 2 करोड़ के ड्रग्स बरामद, 2 गिरफ्तार
Published on: 

मालदह : मालदह टाउन स्टेशन पर एसएमबीटी गुवाहाटी-बेंगलुरु एक्सप्रेस से के एक अनारक्षित डिब्बे से 2.5 किलोग्राम ब्राउन शुगर और 598 ग्राम ब्राउन शुगर बनाने का कच्चा माल बरामद हुआ जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लभग 2 करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की पहचान कालियाचक थाना क्षेत्र के मोअज्जमपुर गांव निवासी जुबेल शेख (18 वर्ष) और अलीब शेख (41 वर्ष) के रूप में हुई है।

मालदा टाउन स्टेशन जीआरपी सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मालदह टाउन स्टेशन पर क्राइम मॉनिटरिंग टीम, कोलकाता एसटीएफ और मालदह टाउन जीआरपी ने संयुक्त रूप में अभियान चलाया।गुवाहाटी से आ रही एसएमबीटी गुवाहाटी-बेंगलुरु एक्सप्रेस पहुंची तो निशानदेही अनुरूप अनारक्षित बोगी में तलाशी अभियान चलाया गया। उपरोक्त दोनों संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके बैग से लगभग 2.5 किलोग्राम ब्राउन शुगर और 598 ग्राम ब्राउन शुगर बनाने का कच्चा माल बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लभग दो करोड़ रुपये है।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि, वे 10 हजार रुपये के बदले मादक पदार्थ की खेप पहुंचाने के लिए तैयार हुए थे। मादक पदार्थ को गुवाहाटी से मालदह लाया जा रहा था। पुलिस अब इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने उपरोक्त दोनों आरोपितों को इसी दिन मालदह जिला अदालत में पेश किया एवं रिमांड पर दिए जाने की अर्जी लगाई जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ में जुट गई है।

इस मामले को लेकर मालदह दक्षिण जिला भाजपा अध्यक्ष अजय गांगुली ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक संरक्षण के कारण मालदह में मादक पदार्थों का कारोबार बढ़ा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in