नई पीढ़ी तक परंपराओं को पहुंचाने में तारी ग्राम सुधार समिति का योगदान सराहनीय : डॉ. भुवन पी. खनाल

नई पीढ़ी तक परंपराओं को पहुंचाने में तारी ग्राम सुधार समिति का योगदान सराहनीय : डॉ. भुवन पी. खनाल
Published on: 

कालिम्पोंग: नेपाली मूल लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तारी गांव ग्राम सुधार समिति की ओर से आयोजित वार्षिक देउसी उत्सव हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आई.पी. सिकटेल ने की, जबकि बोंग ग्राम पंचायत की प्रधान रेजिना लेप्चा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर पर्यावरण-चेतना के संपादक डॉ. भुवन पी. खनाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद थे। उत्सव में पारंपरिक देउसी, भैलेनी और विभिन्न लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने नेपाली संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया।

अपने संबोधन में डॉ. खनाल ने कहा कि लोक संस्कृति समाज की पहचान और गौरव है। इसका संरक्षण अपनी ऐतिहासिक विरासत और अस्तित्व को सुरक्षित रखने जैसा है। उन्होंने नई पीढ़ी को भाषा, वेशभूषा, लोकगीत और परंपराओं से जोड़ने के लिए समिति के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य सचिव हेम कुमार सपकोटा ने किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News