

गंगटोक : तिहार के पावन अवसर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने सोमवार सुबह अपने परिवार के साथ दिव्य मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिक्किम तथा राज्य के समस्त नागरिकों की शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए मां से प्रार्थना की। उन्होंने मां कामाख्या से राज्य का मार्गदर्शन करने और सभी लोगों की रक्षा करने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि मां का दिव्य आशीर्वाद सिक्किम पर सदैव बना रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और आपसी सद्भाव कायम रहे।