मारवाड़ी युवा मंच का महारक्तदान ​शिविर कल

मारवाड़ी युवा मंच का महारक्तदान ​शिविर कल
Published on

सिलीगुड़ी : मारवाड़ी युवा मंच (सेवक शाखा) की ओर से हर साल की तरह इस साल भी श्री राणी सती दादी के भादवा मेला के उपलक्ष्य में महारक्तदान ​शिविर आयोजित किया गया है। इस लगातार 16वें साल आयोजित होने जा रहे महारक्तदान ​शिविर का आयोजन उक्त मेला के दूसरे व अंतिम दिन शुक्रवार 11 सिंतबर को शहर के सेवक रोड के 2 माइल ​स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर के प्रांगण में होगा। आयोजक मारवाड़ी युवा मंच (सेवक शाखा) अध्यक्ष नि​खिल कंदोई, सचिव नवल किशोर अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अरुण गोयल एवं पूर्व अध्यक्ष सुमित अग्रवाल आदि ने गुरुवार को उपरोक्त आयोजन स्थल पर संवाददाता सम्मेलन कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, गत वर्ष महारक्तदान ​शिविर से 525 यूनिट रक्त संग्रहित हुए थे। इस वर्ष भी 500+ यूनिट रक्त संग्रह क लक्ष्य रखा गया है। आयोजकों ने सभी से इसमें बढ़-चढ़ कर स​म्मिलित होने की अपील की है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in