कामतापुर कूचबिहार स्टूडेंट एंड यूथ एसोसिएशन गठित

कामतापुर कूचबिहार स्टूडेंट एंड यूथ एसोसिएशन गठित
Published on: 

सिलीगुड़ी : कामतापुरी राजवंशी समुदाय के अधिकारों की रक्षा एवं कल्याण विशेष कर इस समुदाय के छात्रों एवं युवाओं के कल्याण के लिए कामतापुर कुचबिहार स्टूडेंट एंड यूथ एसोसिएशन का गठन हुआ है। इसमें सर्वसम्मति से सेंट्रल जनरल बॉडी गठित की गई है। इस बॉडी में राहुल राय, जयंत राय, मनोजीत राय, निकेश छेत्री बिप्लब सरकार, बी करमजीत राय, व संजीत बर्मन शामिल हैं।

सेंट्रल जेनरल बॉडी के इन पदाधिकारियों ने सोमवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट्स क्लब में संवाददाता सम्मेलन किया। उन्होंने कहा कि, कामतापुरी राजवंशी समुदाय के लोगों विशेष कर छात्रों युवाओं के अधिकारों की रक्षा एवं कल्याण के लिए ही इस संगठन का गठन किया गया है। इस दिशा में यह संगठन सदैव तन-मन-धन से समर्पित रहकर कार्य करेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in