गुवाहाटी में नवनिर्मित सिक्किम गेस्ट हाउस का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने पंजाबीरी में किया उद्घाटन
गुवाहाटी में नवनिर्मित सिक्किम गेस्ट हाउस का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
Published on

गंगटोक: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने असम के गुवाहाटी स्थित पंजाबीरी में विस्तारित एवं पुनर्निर्मित सिक्किम गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। अतिरिक्त मंजिल के निर्माण और नवीनीकरण के बाद गेस्ट हाउस को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। नवीनीकरण के बाद गेस्ट हाउस में कुल 20 कमरे हैं, जिनमें दो विशिष्ट अतिथि कक्ष शामिल हैं। इसके अलावा क्वार्टर ब्लॉक में पांच फ्लैट इकाइयां और दो छात्रावास भी उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री तामांग ने कहा कि यह सुविधा असम आने वाले सिक्किम के नागरिकों, सरकारी अधिकारियों और गुवाहाटी में अध्ययनरत सिक्किमी विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक एवं आरामदायक आवास के रूप में उपयोगी साबित होगी। उन्होंने अधिकारियों और अतिथियों से गेस्ट हाउस को अपने घर की तरह मानकर उपयोग करने तथा इसकी सुविधाओं और संरचना का उचित रखरखाव एवं संरक्षण सुनिश्चित करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में रह रहे सिक्किम के लोगों को घर जैसा स्वाद उपलब्ध कराने के लिए गेस्ट हाउस में सिक्किमी व्यंजन परोसे जाने पर भी जोर दिया। तामांग ने विश्वास जताया कि नवनिर्मित सिक्किम गेस्ट हाउस सिक्किम और असम के बीच मैत्री, सहयोग और साझा प्रगति के संबंधों को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in