

कालिम्पोंग: गो-पूजा के पावन अवसर पर कालिम्पोंग के विधायक भारत छेत्री ने इच्छानाथ शिवालय स्थित श्री गोवर्धन गौशाला पहुंचकर विधि-विधान से गौ-पूजन किया और गायों का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और कृषि आधारित जीवनशैली में गाय को माता लक्ष्मी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है। गौ-धन की रक्षा, संवर्धन और सेवा करना हमारा धार्मिक एवं नैतिक कर्तव्य है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी गौ-धन का विशेष महत्व है।
विधायक ने गौशाला के सभी आयोजकों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कामना की कि गौ-माता का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए।