गंगटोक म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन को सबसे साफ़ शहरी निकाय का खिताब

गंगटोक म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन को सबसे साफ़ शहरी निकाय का खिताब
Published on: 

गंगटोक : गंगटोक म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (सिक्किम) को सिक्किम राज्य सरकार की ओर से राज्य के सबसे साफ़ शहरी स्थानीय निकाय का खिताब मिला है। इस अवार्ड के साथ 8 लाख रुपये का नकद इनाम भी दिया गया है।

गंगटोक के एमजी मार्ग पर शुक्रवार 2 अक्टूबर को आयोजित 157वीं गांधी जयंती के समारोह के दौरान

इसका अवार्ड पाकर गंगटोक म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएमसी) की सफाई टीम ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की। सफ़ाई मित्रों ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग का आभार व्यक्त किया।

म्यूनिसिपल कमिश्नर गैरी चॉपेल ने कहा कि, यह अवार्ड जीतना लगभग वर्ल्ड कप जीतने जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि, टॉप पर बने रहना मुश्किल है, इसलिए हम अब से आगे इस लक्ष्य को पाने के लिए लगातार काम करना शुरू कर देंगे। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय गंगटोक के लोगों को दिया।

गंगटोक की मेयर शेरिंग पाल्डेन भूटिया ने कहा कि, यह अवार्ड गंगटोक म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा तीसरी काउंसिल के कार्यकाल के दौरान शुरू किए गए कामों का नतीजा है। उन्होंने निवासियों से अपने आस-पास की साफ़-सफ़ाई की ज़िम्मेदारी लेने और शहर को साफ़ रखने में योगदान देने की अपील भी की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in