सीमावर्ती इलाके से चार पाइपगन बरामद, दो गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके से चार पाइपगन बरामद, दो गिरफ्तार
Published on

मालदह : भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे मालदह के कालियाचक थाना क्षेत्र के गोलापगंज फाड़ी अंतर्गत नलदाहारी इलाके से पुलिस ने चार पाइपगन बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को मालदह जिला अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुवर्ण मंडल उर्फ बुबाई (23) और दीपंकर मंडल (24) के रूप में हुई है। दोनों कालियाचक के सीमावर्ती मिलिक सुल्तानपुर इलाके के निवासी हैं।

बताया गया है कि दोनों युवक नलदाहारी इलाके में बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर गोलापगंज फाड़ी की पुलिस ने इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान दोनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से चार पाइपगन बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मालदह के पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि आग्नेयास्त्रों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के सीमावर्ती क्षेत्र के निवासी होने के कारण बांग्लादेश से हथियारों के संभावित संबंध की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in