

सिलीगुड़ी : शहर की जानी-मानी कवयित्री व साहित्यकार रहीं रंजना श्रीवास्तव की स्मृति में रविवार को ‘सृजनपथ सम्मान' सह काव्य संध्या का आयोजन किया गया। शहर के नौकाघाट के श्री पल्ली स्थित उनके निवास पर आयोजित इस साहित्यिक समारोह में शहर की जानी-मानी कवयित्री व साहित्यकार डॉ. वंदना गुप्ता को इस वर्ष 2026 के ‘सृजनपथ सम्मान’ से सम्मानित किया गया जो कि रंजना श्रीवास्तव की स्मृति में हर वर्ष उनके पति सुधीर श्रीवास्तव की ओर से दिया जाता है। डॉ. वंदना गुप्ता को उनकी साहित्यिक यात्रा और रचनात्मक योगदान की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया। इस समारोह का सफल संचालन वरिष्ठ कवयित्री व साहित्यकार इंद्रजीत कौर ने किया। सरस्वती वंदना किरण अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत की गई।
काव्य संध्या में रचनाकारों ने कविता, गीत एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रोताओं को साहित्य की संवेदनशील दुनिया से जोड़ा। उनमें डॉ. वंदना गुप्ता, डॉ. ओमप्रकाश पांडेय, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ. कल्पना सिंह, सत्येन बनर्जी, शायर नेमतुल्लाह नूरी, कवि बसंत कर्वा, सत्येंद्र सिंह, कवयित्री बबीता अग्रवाल कंवल, भारती बिहानी, रूबी प्रसाद, बबीता झा, बबीता भूपाल, शायर इरफ़ान-ए-आज़म, कवि राजेश गुप्ता, कवयित्री गुंजन गुप्ता, प्रियंका जायसवाल, संगीता सिंह, स्वर्गीय रंजना श्रीवास्तव की पुत्री खुशबू श्रीवास्तव एवं पुत्र निशांत श्रीवास्तव सहित अनेक कवि-कवयित्रियों एवं साहित्य प्रेमी सम्मिलित रहे। इन कवि-कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से रंजना श्रीवास्तव को श्रद्धापूर्वक याद किया।