दोस्त को सिलीगुड़ी छोड़कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विश्वकर्मा पूजा की बैठक के बाद परिचित को सेवक रोड छोड़ने गया था दिपु, तीनबत्ती के पास हुआ हादसा
दोस्त को सिलीगुड़ी छोड़कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
Published on

सिलीगुड़ी : फुलबाड़ी-2 ग्राम पंचायत के पश्चिम अमाईदिघी इलाके में बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिपु राय के रूप में हुई है। बताया गया कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर फुलबाड़ी पार्किंग इलाके में हुई बैठक के बाद दिपु एक परिचित को सिलीगुड़ी के सेवक रोड छोड़ने गया था। वहां से बाइक से लौटने के दौरान तीनबत्ती के पास दुर्घटना हो गई।परिजनों के अनुसार, बुधवार रात फुलबाड़ी पार्किंग इलाके में विश्वकर्मा पूजा को लेकर बैठक हुई थी। बैठक समाप्त होने के बाद एक परिचित ने दिपु से उसे सेवक रोड तक छोड़ने का अनुरोध किया। दिपु बाइक से उसे सिलीगुड़ी छोड़ने गया। इसके बाद वापस लौटते समय तीनबत्ती के पास हादसा हो गया।

परिवार के सदस्य गोविंदा चंद्र राय ने बताया कि रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच हादसे की जानकारी मिली। पुलिस ने घायल अवस्था में दिपु को बरामद कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।हादसा किस कारण हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। बाइक किसी अन्य वाहन से टकराई थी या किसी अन्य कारण से दुर्घटना हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।दिपु की मौत की खबर मिलते ही पश्चिम अमाईदिघी इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और स्थानीय लोग घटना से सदमे में हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in