भूस्खलन पीड़ितों के स्थायी पुनर्वास की मांग

राहत सामग्री के साथ सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल
राहत सामग्री के साथ सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल
Published on

गंगटोक: सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने अपर लिंगे स्थित राहत शिविरों का दौरा कर भूस्खलन प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्थायी पुनर्वास की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने डाडा खर्क सरकारी प्राथमिक विद्यालय और पर्यटन केंद्र में बनाए गए राहत शिविरों में रह रहे पीड़ितों को राहत सामग्री, राशन और कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।बताया गया कि 27 जून 2026 को अपर लिङ्गे के डाडा खर्क मणिपुरी गांव में हुए भूस्खलन के बाद 36 परिवारों को अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में रहना पड़ रहा है। एसडीएफ प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी अध्यक्ष पवन चामलिंग का संदेश भी प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया और कहा कि पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। एसडीएफ ने राज्य सरकार से मांग की है कि सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर जल्द स्थायी पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए। पार्टी प्रवक्ता योजना खालिंग ने कहा कि प्रभावित परिवारों के अधिकार और हितों के लिए एसडीएफ लगातार उनकी आवाज उठाती रहेगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in