4,600 मतदाताओं के नाम लंबित रखने के विरोध में माकपा का प्रदर्शन

प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी
प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी
Published on

नागराकाटा : हाल ही में प्रकाशित मतदाता सूची में मेटेली प्रखंड के लगभग 4,600 वास्तविक मतदाताओं के नाम अनुचित कारणों से विचाराधीन रखे जाने के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया ने गुरुवार को प्रखंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी का आरोप है कि इन मतदाताओं में अधिकांश अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित हैं और वे एक गहरी साजिश का शिकार हो रहे हैं। माकपा की मेटेली एरिया कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को चालसा स्थित पार्टी कार्यालय से एक रैली निकाली गई, जो मार्च करते हुए मेटेली प्रखंड कार्यालय पहुंची और वहां प्रखंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेटेली थाना की ओर से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास अधिकारी अभिनंदन घोष को ज्ञापन सौंपा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व माकपा मेटेली क्षेत्रीय समिति के सचिव रूनु उरांव, अखिल भारतीय किसान सभा की मेटेली थाना समिति के अध्यक्ष मुस्तफिजुर रहमान, डीवाईएफवाई कार्यकर्ता सिकंदर माझी ने किया। इसके अलावा मेटेली प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में माकपा के नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।माकपा की मांग है कि एक भी वास्तविक मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न किया जाए और विचाराधीन रखे गए सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान किया जाए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in