नगर निगम चुनाव की मांग को ले माकपा का प्रदर्शन

वाम मोर्चा का आरोप- निर्वाचित बोर्ड नहीं होने से प्रभावित हो रही नागरिक सेवाएं, जल्द चुनाव कराने की मांग
नगर निगम चुनाव की मांग को ले माकपा का प्रदर्शन
Published on

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम में जल्द चुनाव कराने और निर्वाचित बोर्ड गठित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा ने बुधवार को प्रदर्शन किया। दार्जिलिंग जिला माकपा की ओर से पहले विरोध मार्च निकाला गया, जिसके बाद पार्टी नेता और कार्यकर्ता सिलीगुड़ी नगर निगम परिसर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान माकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से निर्वाचित नगर निगम बोर्ड नहीं होने के कारण शहर की नागरिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। पार्टी ने मांग की कि नगर निगम का चुनाव जल्द कराया जाए, ताकि प्रशासनिक गतिरोध समाप्त हो और नगर निगम में निर्वाचित बोर्ड का गठन हो सके।

माकपा की ओर से शहर में नागरिक सुविधाओं में सुधार की भी मांग उठायी गयी। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों का जल्द समाधान करने तथा शहरवासियों की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

पार्टी नेताओं ने कहा कि नगर निगम जैसे स्थानीय निकाय में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। लंबे समय तक निर्वाचित बोर्ड के अभाव को लेकर उन्होंने राज्य सरकार से जल्द चुनाव कराने की मांग की।

प्रदर्शन को देखते हुए नगर निगम परिसर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in