युवती की फंदे से लटकती लाश बरामद

युवती की फंदे से लटकती लाश बरामद
Published on

इस्लामपुर : शादी तय होने के महज 17 दिन बाद चोपड़ा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती की फंदे से लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना मंगलवार सुबह घिरनीगांव ग्राम पंचायत के गोआबारी गांव की है। मृतका की पहचान लालबानू (22) के रूप में हुई है। वह इसी गांव के निवासी बसीर मोहम्मद की बेटी थी। परिवार के अनुसार, करीब 17 दिन पहले ही लालबानू की शादी तय हुई थी। मंगलवार सुबह परिजनों ने उसे घर के कमरे में फंदे से लटकता पाया। आनन-फानन में उसे बचाने और इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसका तत्काल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिवार की ओर से भी मौत की वजह के संबंध में कोई निश्चित जानकारी नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर चोपड़ा थाने की दासपाड़ा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in