कालियागंज स्टेट जेनरल अस्पताल में ब्लड बैंक जल्द ही

कालियागंज स्टेट जेनरल अस्पताल में ब्लड बैंक जल्द ही
Published on

कालियागंज : कालियागंज स्टेट जेनरल अस्पताल में जल्द ही ब्लड बैंक स्थापित किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य विभाग की एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में अस्पताल का निरीक्षण किया है। यह जानकारी कालियागंज के विधायक उत्पल महाराज ने शनिवार को कालियागंज क्रेता सुरक्षा सेवा समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में दी। शनिवार सुबह समिति की ओर से विधायक उत्पल महाराज को सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि आम लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में ब्लड बैंक स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि कालियागंज शहर की सड़कों की मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और पूजा से पहले सड़क मरम्मत का काम पूरा होने की उम्मीद है। समिति के अध्यक्ष कनाई शेट ने उपस्थित सदस्यों से विधायक का परिचय कराया। संगठन के सह-सचिव उत्पल सेन ने विधायक को उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया, जबकि सचिव संदीप धर ने मानपत्र पढ़कर सुनाया। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट किया। समारोह में अध्यक्ष कनाई शेट, सचिव संदीप धर, उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय देवगुप्त, अधिवक्ता दयामय गोस्वामी, सह-सचिव उत्पल सेन, शांतनु चक्रवर्ती, विश्वेश्वर पोद्दार और अनिल देवशर्मा उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in