अलीपुरदुआर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, पांचों सीटों पर जीत का दावा

जुलूस के साथ भाजप का नामांकन
जुलूस के साथ भाजप का नामांकन
Published on

अलीपुरदुआर: विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अलीपुरदुआर जिले में व्यापक शक्ति प्रदर्शन किया। जिले की पांचों विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामांकन से पहले बीएम क्लब मैदान में एक भव्य सभा का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे | सभा में कालचीनी, मदारीहाट, फालाकाटा, कुमारग्राम और अलीपुरदुआर क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पूरे मैदान में उत्साह और जोश का वातावरण देखा गया। सभा के उपरांत एक विशाल जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला प्रशासनिक भवन ‘डुआर्सकन्या’ तक पहुंचा, जहां सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन करने वाले उम्मीदवारों में कालचीनी से विशाल लामा, कुमारग्राम से मनोज कुमार उरांव, अलीपुरदुआर से परितोष दास, फालाकाटा से दीपक बर्मन तथा मदारीहाट से लक्ष्मण लिंबू शामिल हैं। पत्रकारों से बातचीत में सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि राज्य में इस बार भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में परिवर्तन निश्चित बताया। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए “चाय सुंदरी” योजना को विफल बताया और कहा कि इसका लाभ श्रमिकों तक नहीं पहुंचा। उन्होंने विश्वास जताया कि अलीपुरदुआर जिले की पांचों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कर “5-0” का परिणाम हासिल करेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in