जलपाईगुड़ी में भाजपा उम्मीदवारों का जोशपूर्ण नामांकन दाखिल

जुलूस में भाजपा के उम्मीदवार के साथ नेता व भारी मात्रा में समर्थक उपस्थित
जुलूस में भाजपा के उम्मीदवार के साथ नेता व भारी मात्रा में समर्थक उपस्थित
Published on

जलपाईगुड़ी: तीन उम्मीदवारों के गले में बड़ी रजनीगंधा माला पहनाई गई, और उनके पीछे बैंड पार्टी और ढोल की धुन बज रही थी। हजारों लोग उन्हें घेरे हुए थे और हर किसी के मुंह से ‘जय श्रीराम’ के नारे सुनाई दे रहे थे। बुधवार दोपहर 1 बजे नेताजीपाड़ा मैदान से जलपाईगुड़ी सदर, राजगंज और डाबग्राम फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने के लिए जुलूस निकाला गया |

शहर में भारी भीड़ और संभावित ट्रैफिक जाम को देखते हुए पुलिस ने आम लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ते सुनिश्चित किए। लगभग एक घंटे तक जुलूस शहर की सड़कों से होकर गुजरी और उम्मीदवारों ने जिला एवं महकुमा शासक कार्यालय में नामांकन दाखिल किया।

सदर के अनंतदेव अधिकारी, राजगंज के दीनेश सरकार और डाबग्राम फूलबाड़ी की शिखा चट्टोपाध्याय ने इस दिन अपने विधानसभा चुनाव के नामंकन दाखिल किए। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग देखने लायक था। जुलूस में नृत्य और मतुआ समुदाय के वाद्ययंत्र भी शामिल थे।

यह भव्य जुलूस नेताजीपाड़ा मैदान से शुरू होकर शांतिपाड़ा, बेगुनटारी, कदमतला, डीबीसी रोड, थाना मोड़, पोस्ट ऑफिस मोड़ होते हुए पीडब्ल्यूडी मोड़ पर समाप्त हुआ। जुलूस में जिले और ब्लॉक के नेता भी मौजूद थे। लोगों की भारी उपस्थिति ने शहर को कुछ समय के लिए स्तब्ध कर दिया।

नामांकन दाखिल करने के पहले भाजपा ने नेताजी मूर्ति के पाददेश पर एक मंच बनाया और उम्मीदवारों को आम जनता से परिचय कराया।

राज्य महासचिव बापी गोस्वामी ने कहा कि सांसद डॉ. जयंत कुमार राय ने जलपाईगुड़ी के लिए जो विकास कार्य किए, वह जनता ने देखा। जीत के बाद और अधिक विकास होगा। सांसद जयंत राय ने कहा कि पिछले सात वर्षों में किए गए कार्यों के साथ, उम्मीदवारों की जीत के बाद और अधिक विकास कार्य जनता के लिए किए जाएंगे। डाबग्राम फूलबाड़ी की शिखा चट्टोपाध्याय ने कहा कि वह जीत के बारे में आश्वस्त हैं और उनके क्षेत्र के लोग भाजपा के साथ हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in